Translate

मंगलवार, 11 दिसंबर 2018

खाली वक्त

  1.                  खाली वक्त जो आज शायद ही किसी के पास हो।पन्ने भरे पडे है शेड्यूलो से। दिमाग मे काम कि लिस्ट बनती बिगड़ती रहती है।समय को पैसे कि तरह खर्च करना सिखते है हम।बचपन से हमें समझाया जाता है कि टाइम इज मनी।और मै दिन भर समय के हिसाब को ठीक करने मे लगा रहता हुं पर मेरे बागीचे मे धूप मे सोया कुत्ता ये बात नहीं समझता।आराम से अंगडाइया लेता है बहुत ज्यादा शोर पर भी थोड़ा सा आंख खोल बिना कोई मौखिक प्रतिक्रिया दिये फिर टांग पसार लेता है उसकी सुखभरी गहरी नींद को देख समझ नही आता उससे जलू या उसे किसी तरह समझा दू कि टाइम ईज मनी। पर ये भी हो सकता है कि वो अपना क्वालिटी टाइम गुजार रहा हो। जैसे रात मे सोते समय हम हिसाब लगाते है कि दिनभर अपनी खुशी के लिए या ऐसी चीजें, जो आगे चलकर हमें खुशी दे सकती हैं। के लिए कितना समय दिया और कितना व्यर्थ कर दिया या न चाहते हुये दुसरे पर खर्च करना पड़ा। इन्सान टाइम मैनेज भी कर लेता हैं।शायद ही किसी अन्य जीव को अपने समय के महत्व कि इतनी समझ हो। हमने तो किस समय कितना हंसना हैं और कब सिर्फ मुस्कुराना है तक ईजाद कर लिया है। पर अभी भी कुछ खाली वक्त हमारी झोली मे ऐसे गिरते है जैसे सड़क पर गिरा एक का सिक्का जो कि हमारे तेज कदमों और और दौडते विचारों को यकायक रोक हमें पैसा पाने कि वहीं खुशी देता हैं जो बचपन से आज तक नही बदली। रात किसी मेजबान के घर सोने पर जगह बदलने के कारण जब नींद नही आती।और आप न मोबाइल चला सकते हैं न लाईट जला सकते है।इस वक्त आप मजबूर होते है कुछ न करने के लिए।और होता है आपके पास ढे़र सारा खाली वक्त। दवाखाने मे डाक्टर से मिलने के इंतजार मे बैठे खुद के दर्द से परेशान जब दुसरे मरीजों के चेहरे पढते है।तब होता है हमारे पास ढ़ेर सारा खाली वक्त। छूट जाये जब आखिरी बस या ट्रेन कभी तब भी वक्त हमारे सामने खडा होता है हमसे गले मिलकर आगे बढ़ने को।दिनभर मे कई बार हमें इस तरह के खाली वक्त कैशबैक कूपन्स कि तरह मिलते रहते है।और यही छोटे-2 समय के कतरे हमसे हमारी पहचान कराते है। ये पल हमारे दौड़ते कदमों को रोकते है और करते है हमें मजबूर ये समझने के लिए कि हम इन्सान है मशीन नही जिस जमीन पर हम दौड़ रहे है हम खुद उसका ही हिस्सा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

कहानियां

अक्सर मेरे करीब से कहानियां गुजरतीं हैं छुती हैं मुझको और झिझोड़ती है। जिस्म बेचती औरते मेरे जेहन मे अजीब लाईनें उकेरती है अक्सर मेरे ...